E-Paper

INDIAN:: WEEKLY PUNJABI AND HINDI NEWSPAPER

Hindi
संस्कृति एक्सप्रेस - कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर को रेलवे की ओर से श्रद्धांजलि PDF  | Print |  E-mail
Written by Administrator   
Tuesday, 06 July 2010 05:30

एच सी कंवर।
विशेष लेख
  भारतीय रेल, जो राष्ट्र की जीवन रेखा मानी जाती है और देश की साझी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है, ने नोबेल पुरस्कार विजेता कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 150 वीं जयंती के अवसर पर  एक खास प्रदर्शनी ट्रेन संस्कृति एक्सप्रेस चलाई है। इस ट्रेन में गुरुदेव के जीवन और दर्शन को चित्रित किया गया है। माननीय रेल मंत्री ममता बनर्जी ने 09 मई, 2010 को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रेल संग्रहालय, हावड़ा से विदा किया। पांच डिब्बों की प्रदर्शनी ट्रेन संस्कृति एक्सप्रेस, जो गुरुदेव को भारतीय रेल की ओर से श्रद्धांजलि है, सालभर पूरे देश का भ्रमण करेगी और अगले वर्ष 08 मई, 2011 को हावड़ा लौटेगी।
    पांच वातानुकूलित डिब्बों को टैगोर की उपलब्धियों और दर्शन को चित्रित करने के लिए हावड़ा के लिलूआह रेलवे वर्कशॉप में विशेष रूप दिया गया है। पहले डिब्बे का नाम जीवन स्मृति दिया गया है और इसमें तस्वीरों के माध्यम से टैगौर के जीवन, उनके जीवनावशेषों, शांतिनिकेतन और श्रीनिकेतन को प्रदर्शित किया गया है।
       कोलकाता के प्रसिद्ध जोरसांको भवन में 07 मई, 1861 को जन्मे कविगुरु रवींद्रनाथ