गेहूँ की क्षति पर निरीक्षण दल की रिपोर्ट प्राप्त हुई PDF  | Print |  E-mail
Written by Administrator   
Thursday, 22 July 2010 09:32

       भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के कुछ गोदामों में गेहूँ के भंडारों की अनुचित रखरखाव और क्षति के बारे में समाचार माध्यम की हाल की रिपोर्ट को ध्यान में  रखते हुए भारत सरकार के उपभोक्ता मामले तथा खाद्य और सार्वजनिक वितरण

मंत्रालय ने हापुड़, ओराई और हरदुआगंज गोदामों का निरीक्षण कराया। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण दल ने 14 से 17 जुलाई, 2010 तक तीन गोदामों का निरीक्षण किया और उसके बाद सरकार के पास अपनी रिपोर्ट सौंप दी।
       इस दल ने इन गोदामों पर गेहूँ के भंडारों की क्षति के साथ ही संबंधित एफसीआई अधिकारियों द्वारा गंभीर कत्र्तव्यहीनता पायी। हापुड़ में लगभग 30 टन, ओराई मेंेें 15 टन और हरदुआगंज में 300 टन गेहूँ की क्षति पायी गई, जिसका मूल्य लगभग 50 लाख रुपए आंका गया है।
        सरकार ने इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए एफसीआई के अध्यक्ष को संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध शीघ्र दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही, सरकार ने इन तीन गोदामों और देश के अन्य एफसीआई गोदामों में भंडारण स्थितियों में सुधार लाने के लिए उपाय करने का भी निर्देश दिया है।

Last Updated on Thursday, 22 July 2010 09:32