Hindi Headlines
- गेहूँ की क्षति पर निरीक्षण दल की रिपोर्ट प्राप्त हुई
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना गरीबों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करेगी
- पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्तियां
- भारत और ईरान के बीच विमान सेवाओं का नया समझौता
- सोलन पहुंचने पर क्वीन्स बैटन रिले का भव्य स्वागत
- हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा का केन्द्र बन कर उभरा:कंवर
Videos
Most Recent Videos
Previous Videos
| राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना गरीबों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करेगी | | Print | |
| Written by Administrator |
| Thursday, 22 July 2010 09:31 |
|
विकासशील विश्व में अत्यावश्यक और दु:खदायी समस्याओं में एक की तरह ही भारत में भी एक अरब से अधिक लोगों, जिनमें से अधिकांश या तो गरीब हैं या निम्न आय वर्ग से संबंध रखते हैं, को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए वित्तीय सहायता कैसे मुहैया कराई जाए, यह एक समस्या है। विश्व विकास रिपोर्ट 2000-2001 में इसे साफ-साफ उजागर किया गया है। अधिकांश एशियाई देशों में स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों द्वारा क्षमता से अधिक भुगतानों द्वारा प्राप्त की जाती हैं। ये व्यय विकासशील देशों में एक उचित स्वास्थ्य प्रणाली को संकटग्रस्त करते हैं। वित्तीय जोखिम एकीकरण की कमी के कारण गरीब अपनी पॉकेट से यह स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करते हैं जो उन्हें और गरीब बनाती हैं। इन्हीं तथ्यों को भारतीय संदर्भ में देखते हुए सरकार ने गरीबों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रायोजित किया है, जिसमें गरीब, अशिक्षित और यायावरों की तीन श्रेणियों को शामिल किया गया है। |
| Last Updated on Thursday, 22 July 2010 09:31 |


