सोलन पहुंचने पर क्वीन्स बैटन रिले का भव्य स्वागत PDF  | Print |  E-mail
Written by Administrator   
Wednesday, 07 July 2010 19:18

स्वास्थ्य मंत्री डा0 राजीव बिंदल ने सोलन पहुंचने पर किया रिले का स्वागत
सोलन—6 जुलाई—राष्ट्रमंडल खेल-2010 की क्वीन्स बैटन रिले का आज सोलन पहुंचने पर आर्मी बैंड की धुन परहर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया।  सैंकड़ों की तादाद में स्कूली बच्चे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे क्वीन्स बैटन रिले के स्वागत के लिए सड़क के दोनों किनारे कतारबद्ध खड़े थे। करीब नौ बजे जैसे ही क्वीन्स बैटन रिले चम्बाघाट स्थित कैप्टन संजय चौहान चौक पहुंची, गगनचुंबी नारों और बैंड बाजे की धुन के बीच स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डा0 राजीव बिंदल ने इसकी आगवानी की। 

    इस अवसर पर लोकसभा संासद, वीरेन्द्र कश्यप, उपायुक्त अमर सिंह राठौर, एसपी सोलन वीके धवन, अतिरिक्त उपायुक्त राखिल काहलों, खेल व युवा सेवाएं विभाग के निदेशक जे.आर.कटवाल, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    सोलन पहुंचने पर क्वीन्स बैटन रिले के डायरैक्टर कर्नल के.एस. बांसटो ने क्वीन्स बैटन को युवा सेवाएं एवॅ खेल  विभाग हिमाचल प्रदेश के निदेशक जे.आर.कटवाल को सौंपी जिन्होंने यह मशाल स्वास्थ्य एवॅ आयुर्वेद मन्त्री डा0 राजीव बिंदल को सौंपीद्ध। स्वास्थ्य मंत्री ने क्वीन्स बैटन को अन्तराष्टीय एवॅ राष्टीय ख्याति प्राप्त खिलाडी चंदेश्वर शर्मा और वीरेन्द्र शर्मा मुक्केबाजी में परशु राम अवार्ड प्राप्त, कुमारी निशा बालीबाल खिलाडी, राकेश चन्देल और संजीव ठाकुर कबडडी खिलाडी, रविन्द्र पंवर मुक्केबाज  को सौंपीं।  सोलन जिला के खिलाडियों का यह दल रिले बैटन को सिरमौर की सीमा तक ले गयाद्ध।
          इससे पूर्व कण्डाघाट में क्वीन्स बैटन का  स्कूली बच्चों तथा स्थानीय जनता और खेल प्रेमियों ने हाथों में राष्टीय ध्वज लेकर जोरदार स्वागत किया। सोलन के मालरोड, कुम्मारहटटी तथा बोहली में भी मशाल का भव्य स्वागत किया गया। कुमारहटटी बाईपास में क्वीन्स बैटन रिले में शामिल प्रतिनिधियों ने वन विभाग के सहयोग से सडक के किनारे पौधारोपण  भी किया। 
       इस अवसर पर  जिला खेल अधिकारी प़थ्वीराज भागचन्टा, नगर परिषद के अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर तथा पार्षदगण, राष्टीय व अन्तराष्टीय खेल संघो के प्रतिनिधि  तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।